पीसीपी में ऑनलाइन पीटीएम का आयोजन
सीकर,(जी एल सैनी)30 मई। शहर स्थित आईआईटी जेईई एवं प्री-मेडिकल कोचिंग संस्था पीसीपी में कक्षावार लाइव ऑनलाइन पीटीएम आयोजित की गई। कोरोना लॉक डाउन के दौरान पीसीपी द्वारा चलाये जा रहे इंटरऐक्टिव लाइव ऑनलाइन स्टडी प्रोग्राम के दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से संवाद एवं सुझाव हेतु आयोजित इस लाइव पीटीएम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विदित है कि पीसीपी राजस्थान की अग्रणी कोचिंग संस्था है जिसने सबसे पहले सामान्य ऑनलाइन स्टडी प्रोग्राम को कई कदम आगे बढ़ाते हुए माइक्रोसॉफ्ट और एमेजॉन के साथ अनुबंध करके इंटरऐक्टिव लाइव क्लासेज की अनूठी पहल शूरू की है। विद्यार्थी पीसीपी ऑन एयर एप के माध्यम से घर बैठे लाइव क्लासेज, डाउट सेशन, होम वर्क, स्टडी मेटेरियल, टेस्ट आदि में बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं।
पीसीपी निदेशक डा. पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, एकेडमिक हैड दिनेश दाधीच एवं डा. राकेश रुहेला ने इस लाइव पीटीएम के दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सुझाव भी लिए।