भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग को लेकर बीकानेर भाजपा नेताओं ने पुलिस महानिरिक्षक को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)30 मई। चूरू जिले के राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण में सीबीआई जांच करवाने, विष्णुदत्त ने किन परस्थितियों में आत्महत्या की है कि उचित जांच कर उनके परिवार को न्याय दिलाने, विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन पर राजगढ़ थाने में दुर्भावनापूर्वक किए गए मुकदमों के विरोध करने और ऐसे झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जोश मोहन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और चूरू से विधायक राजेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक मनोज न्यांगली, जिला प्रमुख हरलाल सहारण सहित 200 कार्यकर्ताओं व आम नागरिक के विरुद्ध राजस्थान महामारी अधिनियम के अंतर्गत किए गया मुकदमा अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
सिंह ने कहा कि राजगढ़ थाना अधिकारी का आत्महत्या प्रकरण प्रदेश की बेहद असामान्य एवं गंभीर घटना है इस घटना के कारणों की जांच करने एवं मौके पर तथ्यों का अवलोकन करने के पश्चात उचित जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता घटनास्थल पर गए थे। सिंह ने कहा कि यह प्राथमिकी प्रथम दृष्टा में ही राजनीति से प्रेरित प्रतीत होती है घटना के 24 घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज करना द्वेषता का भाव प्रकट करती है ।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि सर्व समाज द्वारा प्रदेश भर में राज्य सरकार पुलिस प्रबंधन की कार्य प्रणाली के विरुद्ध आक्रोश है और इसकी चारों और घोर निंदा की जा रही है ऐसे में जन नेताओं पर इस प्रकार के मुकदमे दर्ज कर आम जनमानस की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है एवं प्रदेश भर में अराजकता और भय का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि लोकतंत्र की व्यवस्थाओं के विपरीत है ।
भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा की घटनास्थल पर प्रदेश भर के शीर्ष पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे ऐसे में अव्यवस्थाओं का होना आश्चर्यजनक है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस प्रबंधन को आईजी के माध्यम से बीकानेर भाजपा यह बात कह रहे है कि भाजपा नेताओं एवं जन सम्माननीय पर राजगढ़ थाने में झूठी, राजनीति और दुर्भावना से प्रेरित होकर दर्ज की गई प्राथमिकी को वापस लिया जाए अन्यथा पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ता आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करेंगे
प्रतिनिधिमंडल में भाजपा बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, जिला महामंत्री मोहन सुराणा शामिल रहे।