कोरोना योद्धा मंडावा नगरपालिका सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया

मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)31 मई। कस्बे के वार्ड 8 में कोरोना योद्धा मंडावा नगरपालिका सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अयुब भाटी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों का साफा पहनाकर व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। पूर्व पार्षद जरीना बानो के नेतृत्व में महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जमादार पवन, राकेश व रमेश जैदिया सहित सभी सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अयुब भाटी ने कहा की सफाई कर्मचारियों ने दिन रात एक कर आमजन की सेवा करते हुए कस्बे में सफाई का विशेष ध्यान रखा तथा कहीं भी शिकायत का मौका नहीं दिया था। ऐसे में इन कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी होना आवश्यक है ताकि अपने कार्य की जिम्मेदारी समझते हुए और मेहनत के साथ आमजन की सेवा में जुटे रहे।

इस अवसर पर मजूद, रफीक भाटी, मकबुल, मोहम्मद हुसैन भाटी, शोकत राईन, इकबाल, आरीफ, इस्माईल, याकूब, आसीफ, इमरान, आदिल आदी मौजूद थे।

You might also like