कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, चिकित्सा विभाग व प्रशासन हुआ अलर्ट
सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)31 मई। कस्बे के वार्ड 2 निवासी एक महिला व बच्ची के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया। रविवार देर रात दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सा विभाग व प्रशासन अलर्ट हो गया महिला व उसकी बच्ची को इलाज के लिए झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल भेजा गया। रविवार को महिला के निवास स्थान वार्ड 2 में तहसीलदार बंशीधर योगी व बीसीएमओं डॉ शैलेष चौरासिया के नेतृत्व में प्रसाशन व मेडिकल विभाग की टीमें पहुंची और महिला के घर व वार्ड का सर्वे प्रारंभ कर आसपास की दुकानों को बंद करा कर इलाके को सील कर दिया गया।
पॉजिटिव मिली महिला व उसकी बच्ची 21 मई को अपने जेठ-जेठानी के साथ मुंबई से बस के जरिये यहां आई थी जिसके बाद मेडिकल विभाग द्वारा इन सभी चारों लोगों की सैम्पलिंग कराई गई थी जिसमें महिला व उसकी बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।