आपणी योजना में शॉर्ट सर्किट से पम्प हाऊस में लगी आग

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)31 मई। मेघा हाईवे पर स्थित आपणी योजना के पम्प हाऊस में आज दोपहर को शॉर्ट सर्किट होने से आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपणी योजना के पानी के सप्लाई मोटरों को चलाने का मुख्य पैनल बोल्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

आग लगने की सूचना एक्सईएन अमरसिंह मीणा को मिलते ही आपणी योजना के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सिलेंडरों व मिट्टी से बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। वहीं नगरपालिका को सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची व आग पर दमकल कर्मियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।एक्सईएन मीणा ने बताया कि पम्प हाऊस के पैनल में आग लगने से लगभग 10 लाख रूपये का नुकसान हुआ है और सुजानगढ़ की ओर जा रही पेयजल सप्लाई आगामी 4-5 दिन तक प्रभावित रहेगी। 

You might also like