105 फुट की उंचाई पर मिला अधेड़ का शव
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)31 मई। निकटवर्ती गांव धां में स्थित एक खेत में विद्युत टॉवर पर करीब 105 फुट की उंचाई पर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी के अनुसार ग्वाले ओमदान चारण ने जब विद्युत टॉवर में शव को लटकते देखा, तो उसने लोढ़सर ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैयालाल शर्मा को सूचना दी।
सरपंच कन्हैयालाल शर्मा ने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी, जिस पर मौके पर सुजानगढ़ पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर हंसराज लूणा मय जाब्ते के पहुंचे। उसके बाद उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार, सालासर थानाधिकारी महेंद्र कुमार, विद्युत विभाग के एक्सईएन, सहायक अभियंता सुनील निठारवाल मौके पर पहुंचे।
वहीं विद्युत टॉवर पर से गुजर रही लाईन में विद्युत आपूर्ति अधिकारियों ने बंद करवाई और विद्युत विभाग के दो कर्मचारियों ने रस्सों की सहायता से शव को नीचे उतारा। वहीं टीम हारे का सहारा के श्यामसुंदर स्वर्णकार, सद्दाम कादरी, नवरतन, शंकरलाल सैन ने शव कपड़े से ढक़कर राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में एम्बूलेंस के जरिये पहुंचाया।
दूसरी ओर मृतक की जेब से एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली है, जिस पर कालूराम मेघवाल (उम्र 45) निवासी लोढ़सर के रूप में उसकी पहचान हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि मृतक कालूराम मेघवाल एक साल से अपने ससुराल ढिग़ारिया गांव ही रहता था, जो मानसिक स्थिति खराब होने के कारण करीब 10 दिन पहले घर से निकल गया था