वाजिद ने कोविड-19 के आगे घुटने टेके

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कम्पोजर वाजिद खान का रविवार देर रात निधन हो गया।  साजिद-वाजिद की जोड़ी से पॉपुलर हुए वाजिद लंबे वक्त से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पहला और आखिरी काम सलमान के साथ, ईद पर रिलीज हुआ था गाना साजिद-वाजिद सलमान खान के पसंदीदा म्यूजिक कम्पोजर रहे हैं। वे ईद के मौके पर सलमान ‘भाई -भाई’ गाना लेकर आए। वाजिद ने सलमान की 1998 में आई फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से ही बतौर कम्पोजर बॉलीवुड में कदम रखा था। वाजिद का आखिर गाना भी सलमान के साथ ही था।

मौत की वजह कोरोना भी बताई जा रही
सोशल मीडिया पर वाजिद की मौत का कारण कोरोना संक्रमण बताया जा रहा है। इस खबर को कन्फर्म करते हुए एक्टर और वाजिद के बचपन के दोस्त रणवीर शौरी ने लिखा, ‘मैं अपने बचपन के दोस्त की खबर सुनकर दुखी हूं। वाजिद ने कोविड-19 के आगे घुटने टेक दिए। मैं सदमे में हूं। वाजिद मेरे भाई तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए हग्स भेज रहा हूं। ये बहुत दुखद है।’

You might also like