साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के कर्जभार से जूझ रही है गहलोत सरकार

6 मई जयपूर l करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के कर्जभार से जूझ रही है राजस्थान सरकार अब बजट प्रावधानों में कटौती करने की तैयारी कर रही है। कोरोना संकट के कारण सरकार की आर्थिक स्थिति और अधिक गड़बड़ा गई। लॉकडाउन के चलते राज्य सरकार को दो माह में मिलने वाले राजस्व में 10 हजार करोड़ रुपये की कमी आई गहलोत सरकार ने बजट घोषणाओं में कटौती करने के साथ ही आमदनी बढ़ाने को लेकर कसरत शुरू कर दी है। सरकार के लिए राजस्व जुटाने वाले आबकारी, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन व परिवहन विभाग के मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं डूबे हुई रकम की वसूली करने के साथ ही अधिक राजस्व अर्जित करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

You might also like