पुलिस द्वारा चोरी के मामले में पकड़ा गया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, 10 पुलिसकर्मी होम क्वारेंटाइन

मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)1 जून। थाना मंडावा के 2 हैड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल को होम क्वारेंटाइन किया गया है। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के मंडावा थाने में अंडर कस्टडी चोरी के आरोपी युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद थाने में पुलिसकर्मियों को कोरोना का डर सता रहा है। पुलिस निगरानी में चोरी का आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकलने से पुलिसकर्मियों की भी जान सांसत में है। युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से कहीं पुरे थाने को क्वारेंटाइन नहीं होना पड़े इसके लिए पुलिसकर्मियों को शारीरिक दूरी बनानी पड़ेगी।

You might also like