मंडावा के मौजास का डॉ आशीष बिसु कोरोना संकटकाल में दे रहा बीकानेर में सेवा
मंडावा,(किशोर सिंह जाटू), 6 मई l मंडावा, मौजास निवासी डॉव आशीष बिसु पीबीएम अस्पताल बिकानेर से एंबुलेंस के माध्यम से कोरोना के मरीजो को शिफ्ट करने मे सेवा दे रहा है आशीष ने इसी वर्ष MBBS पुरी की है व कोरोना वॉरियर के रूप में जनसेवा मे खुद को समर्पित किया है डॉ आशिष बिसु ने बताया की देश के लिए इस संकट की घड़ी मे परिवार से दूर उनकी सेवा उनके लिए गर्व की बात है जब डॉक्टरेट मिलते ही मानवता की सेवा मे स्वयं को समर्पित कर सकने का अवसर है और निश्चित ही हम बहुत जल्दी इस लड़ाई से इस संकट पर विजय प्राप्त कर लेंगे