70 दिन बाद लायंस क्लब रसोई का समापन
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)1 जून। लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट के तत्वावधान में लॉक डाउन के दौरान पिछले 70 दिन से जारी क्लब रसोई का समापन रविवार देर शाम को किया गया। कानजी गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में क्लब सदस्यों द्वारा रसोई में सेवा देने वाले सहयोगियों सुरेंद्र चौमाल, राजेश महर्षि, सूरज कच्छावा, यश शर्मा, युवराज सोनी, गौरव जोशी, कुलदीप जोशी, मुकेश सोनी, जय प्रकाश सोनी, सुरेन्द्र चौमाल, राजेश महर्षी को योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के भामाशाह और विशेष रुप से सेवा देने के लिये चंद्र प्रकाश हरितवाल, रमेश सारस्वत, पवन पचलंगीया, भीमराज प्रजापत, रजनीकांत, दारा सिंह पडि़हार को अभिनंंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष जय कुमार शर्मा, रमेश सारस्वत, सुगनचंद मन्डार, प्रदीप, महेंद्र पारीक व पत्रकार मुरलीधर शर्मा मंचस्थ थे। क्लब सचिव एडवोकेट संजय कटारिया ने पिछले 70 दिन से चल रही क्लब की सेवाओं के बारे में जानकारी दी व पधारे हुए मेहमानों का शाब्दिक स्वागत किया।
अध्यक्ष जय कुमार शर्मा ने लॉक डाउन में जरुरतमंद व्यक्तियों की सेवा करने वाले भामाशाह, कार्यकर्ताओं व रसोई में सेवा देने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं पूरे नगर का आभार प्रकट किया। साथ ही क्लब द्वारा चलाई गयी सेवा गतिविधि रसोई, उचित दर पर सब्जी वितरण, मध्यम परिवार के लिए राशन किट, घन्टाघर के पास हाथ धोने के लिये पानी साबुन, सैनिटाइजर व्यवस्था, पक्षी चुग्गाघर, हॉस्पिटलों एवं प्रशासन को मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध करवाना आदि गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी व भामाशाह के प्रति आभार प्रकट किया।
सजन बजाज के द्वारा बाजाज हेल्थकेयर संस्था मुंबई द्वारा 23 अप्रैल के बाद लगातार रसोई का सहयोग करने के लिये विशेष धन्यवाद क्लब के सभी सदस्यों द्वारा प्रकट किया गया और जानकारी दी गई कि सजन बजाज के द्वारा उपखंड अधिकारी रतनगढ़ को 300 पीपीई किट, 200 एन-95 मास्क, 1000 सैनिटाइजर और 1000 राशन किट भी उपलब्ध करवाई गई थी।
इस अवसर पर रसोई में भोजन तैयार का सहयोग करने वाले राधेश्याम शर्मा, विनोद सैनी, प्रभू सैनी, बबलू भुढाढरा, विमला सैनी, विमला प्रजापत, पूनम प्रजापत, किरण कंवर, राजू सैनी, कालू मेघवाल, अमित कम्मा, दिलिप केवट, बिरजू केवट को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से संजय मुरारका, ओम प्रकाश शर्मा, महेंद्र इंदौरिया, हर्ष यादव, अशोक सान्खला, दौलत दायमा, गोविंद सोनी, श्रवण सोनी उपस्थित थे। मंच संचालन मो. अनवर कुरेशी ने किया।