कोरोना योद्धा चिकित्सक-नर्सेज कर्मियों का अभिनंदन

चूरू,(पीयूष शर्मा)1 जून। खटीक समाज सेवा समिति चूरू की ओर से राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल परिसर में स्थित पार्क में हुए सादे समारोह में कोविड-19 की रोकथाम के लिए जुटे कोरोना योद्धा चिकित्सकों व नर्सेज कर्मियों का अभिनंदन किया गया।

समिति के अध्यक्ष महेश बुंदेला व बालकिशन बुंदेला सहित अन्य पदाधिकारियों ने कोरोना योद्धाओं का माल्यार्पण कर उन्हें प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने चिकित्सकों को धरती का भगवान बताया।

इस मौके पर डा. आनंद, डा. सुरेंद्र, डा. देवेंद्र कुंडारा, डा. ओमप्रकाश, डा. आलोक, डा. हनुमान जयपाल, नर्सेजकर्मी सूर्यप्रकाश सोलंकी, भंवर लाल झाझड़ा, सुनील गर्वा, संदीप धौलपुरिया, भंवरलाल, जुगलकिशोर, पुरुषोत्तम, सुरेंद्र पटीर आदि का अभिनंदन किया गया।

You might also like