अनलाॅक से मिली छूट से कस्बे का बाजार हुआ गुलजार
बिसाऊ,(अशोक सोनी)1 जून। अनलाॅक की घोषणा के बाद सोमवार को सभी दुकाने खुलने से बाजार में रोजर्मरा की तरह लोग सामान खरीदने आये । सुबह दुकाने खुलते ही कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक कपडे की दुकान, रेडिमेंट गारमेंट्स , लाख की चूडियो, पान, चाय, मिठाई आदि की दुकानो पर बैगेर सोशल डिस्टेंन्डिंग व मास्क के नजर आये । वही बाजार की सडकों पर बाइक व छोटी गाड़ियों, लोडिंग गाडियो की रेलमपैल से कई बार जाम भी लगा।