बारिश के दौरान गिरी जर्जर हवेली, मलबे में दबा मालिक

चूरू (पीयूष शर्मा) – शहर में सोमवार दोपहर तेज बारिश के दौरान एसबीआई बैंक के पास कन्हैया लाल बागला मार्ग स्थित एक जर्जर हवेली गिर गई।

सूचना मिलने पर तुरंत पहुंची कोतवाली पुलिस टीम ने आमजन के सहयोग से मलबे में दबे हवेली में रह रहे सुभाष बांठिया को निकलवाया। 108 एम्बुलेंस से भरतिया अस्पताल भेज कर उपचार शुरू करवाया गया। मौके पर पहुंची नगर परिषद की टीम ने हालत का जायजा लेकर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी। घटना की जानकारी मिलने पर समाज सेवी राजेश बांठिया व सुरेंद्र पारख ने अस्पताल पहुंच कर बताया कि हवेली मालिक सुभाष बांठिया के सिर में चोट नहीं आने की वजह से उनकी हालत खतरे से बाहर है। दोनों पैरों में फैक्चर है। समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार जारी था।

You might also like