राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर हुआ नागरिक अभिनंदन
सीकर (दैनिक नवयत्न ) । जिले के पलसाना कस्बे के निकटवर्ती ठीकरिया के बाजियां की ढाणी निवासी हवलदार रतन सिंह बाजिया के आर्मी से सेवानिवृत होकर गांव पहुंचने पर शानदार नागरिक अभिनंदन किया गया। ठीकरिया बस स्टैंड पर सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश पूनिया व प्रिंसिपल जगन सिंह बाजिया के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी दांतारामगढ़ भाविका मील के विशिष्ट आतिथ्य में पठानकोट से 24 वर्ष 11 दिन की राजकीय सर्विस पूर्ण कर घर पहुंचे हवलदार रतन सिंह का शानदार नागरिक अभिनंदन स्वागत किया गया। डीजे के साथ ग्राम के प्रमुख मार्गो से होकर सेवानिवृत्ति समारोह का जुलूस निकाला गया।
महिलाएं डीजे की धुन के साथ झूमती रही। रास्ते में भी जगह-जगह शानदार स्वागत हुआ। इधर घर में चल रहे संगीतमय रामायण पाठ यज्ञ हवन पूर्णाहुति का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर नारायण सिंह,रतन सिंह बाजिया,जयवीर सिंह ऐचरा, मालीराम, सांवरमल ऐचरा,तुलसाराम बाजिया, रणजीत सिंह हरितवाल, धुडाराम,बंशीधर खीचड़, भोमाराम, मानसिंह शेखावत, रामचंद्र गढ़वाल, वीरेंद्र सिंह चौधरी,विजयपाल,महेंद्र कुमावत, शीशराम निठारवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।