जेजेटी यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड वेटलैंड डे पर विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

झुंझुनू (दैनिक नवयत्न ) । श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस विभाग की तरफ से “वर्ल्ड वेटलैंड डे” का आयोजन किया गया, वेटलैंड संरक्षण पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी और चार्ट मेकिंग कम्पटीशन के माध्यम से विद्यार्थियों में वेटलैंड कंजरवेशन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया, कम्पटीशन के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्विद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, स्पोर्ट्स निदेशक डॉ. अरुण कुमार एवं डायरेक्टर रिसर्च डॉ. इकराम कुरैशी थे, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कंचन कुमारी ने वेटलैंड कंजरवेशन पर विस्तृत व्याख्यान दिया वहीं कॉर्डिनेटर डॉ. सपना राघव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आद्र भूमि एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता पैदा करना था, इस अवसर पर विद्यार्थियों को आद्र भूमि संरक्षण पर प्रतिज्ञा दिलवाई गई, कार्यक्रम में डॉ. इमरान खान, विनीता बासोतिया, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विनीता कुमारी, डॉ. सहीराम नेहरा, डॉ. विनोद चारण, डॉ. रमन, डॉ. पूनम ओला एवं मिस्टर रमेश आदि उपस्थित थे।

You might also like