विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन के तहत भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

 

तारानगर (दैनिक नवयत्न ) । चौधरी गेस्ट हाउस भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना वीबी जी राम जी का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि व वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने कहा कि विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन में नई योजनाओं के तहत अब 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है जिसमें कार्मिकों को सप्ताह के अंदर रोजगार का भुगतान किया जाएगा। भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा कि मनरेगा के वीबी जी राम जी योजना के नाम परिवर्तन पर विपक्ष इसका दुषप्रचार कर रहा है लेकिन इस योजना के तहत सबको गारंटी सहित रोजगार मिलेगा व उसका भुगतान भी समय पर होगा। जिला संयोजक चंद्राराम गुरी ने कहा इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी विकास के लिए नए प्रतिमान स्थापित होंगे जिससे नए कार्यों को गति मिलेगी एवं सबको रोजगार मिलेगा। सम्मेलन को भाजपा नेता महावीर पूनियां, नरेश सहारण, मधुसूदन राजपुरोहित, संदीप काजला ने संबोधित किया। भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । संचालन राजेन्द्र जोइया व भगवती प्रसाद ने किया। सम्मेलन में जमरदिन तेली, लीलाधर बागोरिया, राकेश शर्मा, भंवरलाल पूनिया, विशाल शर्मा, रणजीत सिंह, मदनलाल नायक, महेंद्र स्वामी, सुनील भाकर, त्रिलोक रेगर, चिरंजीलाल शर्मा, साबीर हुसैन, रामचंद्र प्रजापत, हीरालाल सैनी, गिरधारी पारीक, जोगेंद्र सिंह, एमपी सैनी, अशोक जांगिड़, मो. फारूक, जितेंद्र सिंह राठौड़ सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे|

You might also like