हफ्ता वसूली देने से मना करने पर शराब ठेके पर की फायरिंग

तीन नामजद सहित नौ के खिलाफ मामला दर्ज।

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)6 मई। हफ्ता वसूली देने से मना करने पर शराब ठेके पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार कॉपर-मानोता कलां रोड पर स्थित शराब ठेके पर मंगलवार देर शाम को हफ्ता वसूली व ठेके में हिस्सेदारी लेने के लिए तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए नौ युवकों ने फायरिंग कर, शराब ठेके पर लग सीसीटीवी कैमरा, बिजली मीटर, शटर व बोलरों गांड़ी में तोडफ़ोड़ की घटना को अंजाम दिया है। शराब ठेका पार्टनर राकेश कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कैंपर व मोटरसाइकिलों पर चिरानी निवासी अनिल गुर्जर, मानोता खुर्द निवासी धर्मा व राजेंद्र सहित छह अन्य युवक ठेके पर आए और उन्होंने ठेका चलाने के एवज में हफ्ता देने की व शराब ठेके में हिस्सेदारी देने के लिए के लिए कहा। उक्त लोगों ने कहा कि अगर हिस्सेदारी नहीं दोगे तो ठेका नहीं चलने देंने। हफ्ता व ठेके में हिस्सेदारी देने से मना किया तो मारपीट करने लगे और जाते समय धमकी दी कि शाम तक सोच लेना। शाम को करीब साढ़े छह बजे उक्त लोग तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और आते ही पहला हवाई फायर किया फिर ठेके के पास जाकर दूसरा फायर किया। कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह ठेके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे, बिजली मीटर, दुकान के शटर को लाठियों से तोड़ दिया। पास में ही खड़ी बोलेरो गाड़ी के चारों तरफ के सीसे फोड़ दिए गाड़ी पर भी लाठियों से तोडफ़ोड़ की। राकेश ने बताया कि जाते समय धमकी दी कि मंथली दो या फिर ठेके में हिस्सेदारी दो नहीं तो शराब का ठेका नहीं चलाने देंगे। रात 10 बजे फोन पर भी धमकी दी। इस संबंध में रमेश कुमार ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि ठेके पर गोली चलने व तोडफ़ोड़ की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली और आरोपियों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी करवाई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए घर पर दबिश दी। आरोपी घर से फरार मिले।

आरोपियों का अपराधिक है रिकॉर्ड
शराब ठेके पर मारपीट, फायरिंग के आरोपियों का थाने में आपराधिक रिकॉर्ड भी है। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि अनिल गुर्जर व धर्मा के खिलाफ थाने में मारपीट सहित अन्य चार-.पांच मामले दर्ज है

मानौता खुर्द नदी में शराब के ठेके पर मारपीट व हवाई फायरिंग करने की सूचना मिली थी जिस पर मौके पर जाकर जांच पड़ताल की व आरोपियों की धरपकड़ के लिए घरों पर दबिश भी दी गई जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किरण सिंह, थानाधिकारी, खेतड़ी नगर

You might also like