87 पेट्टी देशी शराब की जब्त, एक गिरफ्तार
दो लाख रूपए की आकी जा रही है देशी शराब
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)6 मई। जिला स्पेशल टीम, खेतड़ी नगर पुलिस व क्यूआरटी टीम ने एसपी जेसी शर्मा के निर्देश अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बुधवार सुबह करीब दो लाख रूपए की अवैध देशी शराब जब्त की। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की ढाणी बाढान बस स्टैंड मंदिर के पास स्थित शराब ठेके के बगल में अवैध देशी शराब बेच रहे है। सूचना पर थानाधिकारी किरणसिंह यादव, स्पेशल टीम प्रभारी विरेंद्रसिंह यादव, एएसआई कल्याणसिंह, अजय भालोठिया व क्यूआरटी टीम ने संयुक्त रूप से दबीस दी। शराब ठेके के पास वाली दुकान में ढाणी बाढान निवासी अजीतसिंह राजपूत देशी शराब बेच रहा था। आरोपी के कब्जे से 87 पेट्टी अवैध देशी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि देशी शराब की किमत करीब सवा दो लाख रूपए आंकी जा रही है। टीम में राजेंद्रसिंह, राकेश, धर्मवीर, स्पेशल टीम के शशिकांत, प्रदीप डागर, अनिल ठोलिया आदि शामिल थे।