पीएम केयर्स: भाजपा ने अर्थ दानियों का अभिनंदन कर जताया आभार

कोरोना पीडि़तों-प्रभावित जरूरतमंदों के लिए भाजपा की पहल

चूरू,(पीयूष शर्मा)6 मई। भाजपा के जिला कार्यालय में बुधवार को पीएम केयर्स में जरूरतमंद कारोना पीडि़तों-प्रभावितों की मदद के लिए 11 हजार रुपए से अधिक का दान करने वाले अर्थ दानियों का अभिनंदन कर आभार जताया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंचस्थ उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अर्थदानियों का अभिनंदन कर कहा कि अपने पुरुषार्थ से कमाए धन से राष्ट्र निर्माण के लिए दिया गया अर्थदानियों का योगदान अभिनंदनीय है। जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि जिले में अब तक भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा से चार हजार से ज्यादा लोगों ने पीएम केयर्स में अर्थदान किया है। हम उन सब के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। संचालन रवि दाधीच ने किया।

देशहित में इन्होंने कियाइतना अर्थदान
पीएम केयर्स के जिला संयेाजक धर्मेंद्र श्योराण ने बताया कि पीएम केयर्स में विश्वकर्मा प्रबंध समिति ने एक लाख 21 हजार रुपए, चूरू विधायक राजेंद्र राठौड़ ने 51 हजार, पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला ने 51 हजार, गंगाराम कड़वासरा ने 51 हजार, बूथ संख्या 157, 158 में एकत्रित 28 हजार 300 रुपए, नवीन शर्मा ने 21 हजार, जीवनराम सिहाग ने 21 हजार, किशन आसेरी ने 21 हजार, बूथ संख्या 145 से 20 हजार रुपए, वेदप्रकाश जांगिड़ ने 11 हजार, आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा ने 11 हजार, बनवारी लाल बलारा ने 11 हजार, रणजीत कड़वासरा ने 11 हजार तथा व्यापार मंडल चूरू ने 11 हजार रुपए भेंट किए।

ये बने गौरवमयी क्षण के साक्षी
देशहित में अपने धन का दान करने वालों के अभिनंदन के इस गौरवमयी क्षणों के साक्षी बने पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, चूरू शहर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी व सुरेश सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला आईटी सह संयोजक सुरेश मिश्रा, पूर्व पार्षद विश्वनाथ जांगिड़, कपड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील भाउवाला, शक्ति केंद्र संयेाजक अरूण शर्मा, पवन सैनी व वरूण शर्मा आदि मौजूद थे।

You might also like