महिला तस्कर को 1.93 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
डी के सैनी
जयपुर (दैनिक नवयत्न ) । राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कालवाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई
करते हुए बाण्डी नदी के सूखे बहाव क्षेत्र में घेराबंदी कर एक महिला तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 1.93 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। फिलहाल आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) हनुमान प्रसाद ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कालवाड़ थाना पुलिस को बाण्डी नदी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी । टीम ने मौके पर दबिश देकर रीना सांसी (36) पत्नी राजेश सांसी निवासी पूजा विहार विस्तार कालवाड को धर दबोचा ।
पुलिस टीम ने जब आरोपित महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.93 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । पुलिस अब महिला से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह नशा कहाँ से लाई थी और क्षेत्र में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस टीम में उप-निरीक्षक श्रवण कुमार, हेड कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल हीरालाल और महिला कांस्टेबल शम्भू शामिल थे ।