भाजपा रसोई में सेवा देने वालों का किया सम्मान

सेवा देने वालों का मावंडिया ने किया सम्मान

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)6 मई। स्थानीय मान नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने 38 दिन लगातार नगर मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में चली भाजपा रसोई के संयोजक महेन्द्र सोनी एवं रसोई में सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं व मजदूरों का भाजपा रसोई के समापन पर सम्मान किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं व भामाशाहों का आभार जताया। इस मौके पर बोलते हुए मावंडिया ने कहा कि कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के चलते भाजपा रसोई के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को लगातार 38 दिन तक भोजन मिलता रहा है और आगे भी भविष्य में जब भी प्रशासन व सरकार को आवश्यकता पड़ेगी तो भाजपा रसोई का पुन: आयोजन कर सेवा की जावेगी। मावंडिया ने कहा कि किसी भी महामारी या अन्य परेशानी के चलते जरूरतमंद को भूखा नहीं रहने दिया जावेगा। मावंडिया ने कहा कि भाजपा रसोई में सभी कार्यकर्ताओं ने सच्चे मन से सेवा दी है वे धन्यवाद के पात्र हैं वहीं अनेक भामाशाहो ने भाजपा रसोई में अपना सहयोग दिया है वे भी इस पुण्य में भागी रहे हैं। उनका भी तहे दिल से धन्यवाद है। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, महेन्द्र सोनी, संदीप सोनी, चंद्रकांत बंका, जगदीश गोस्वामी, गोपाल सैनी सहित सेवा करने वाले सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like