कुंड से पानी निकालते समय डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत
नवरतन वर्मा
चूरू (दैनिक नवयत्न ) । रतनगढ़ तहसील के ग्राम कनवारी में शौच के लिए कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि तहसील के ग्राम कनवारी निवासी 60 वर्षीय सीताराम मेघवाल में रिपोर्ट दी है कि उसका 28 वर्षीय पुत्र महेंद्र रोज की तरह आज गुरुवार को खेत गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि एक बाइक खड़ी है और पायतन में जूते पड़े हैं और कुंड खुला है। कुंड पर एक खाली बोतल भी पड़ी थी। सीताराम ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसका पुत्र खेत में शौच जाने के लिए पानी निकाल रहा था और उसका पैर फिसल जाने से वह कुंड में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रतनलाल कर रहे हैं।
——————