डिग्गी में डूबने से 47 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
नवरतन वर्मा
चूरू । ( दैनिक नवयत्न )। जिले के कस्बा राजलदेसर के 47 वर्षीय व्यक्ति
पानी का लेवल देखने गए की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम आबड़सर निवासी नंदसिंह ने रिपोर्ट दी कि ट्यूबवेल से डिग्गी में वे लोग पानी भर रहे थे। डिग्गी में पानी का लेवल चैक करने के लिए उसका 47 वर्षीय पुत्र छैलूसिंह गया था। काफी देर तक जब छैलूसिंह नहीं लौटा, तो जाकर देखा। डिग्गी में छैलूसिंह दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालकर राजकीय जालान जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।