वी.पी.एल. करियर इंस्टीट्यूट का विधिवत उद्धाटन
जय जांगिड़
झुन्झुनूं (दैनिक नवयत्न ) । स्थानीय गणपति नगर स्थित वी.पी.एल. करियर इंस्टीट्यूट का भव्य उद्धाटन समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह भाम्बू, विधायक, झुन्झुनूं थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभकरण चौधरी पूर्व विधायक, उदयपुरवाटी एवं के.डी. बाबर पूर्व विधायक, लक्ष्मणगढ़ ने की। कार्यक्रम का श्री गणेश इंस्टीट्यूट भवन लोकापर्ण व फीता रसम के साथ हुआ। अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलन व माल्यापर्ण के साथ स्वागत गान हुआ। ढूकिया परिवार ने अतिथियों का साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर माल्यापर्ण के साथ प्रतीक चिन्ह् भेट किये। मुख्य अतिथि झुन्झुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने उद्धाटन समारोह के अवसर पर अपने उद्बोधन में संस्था को आईआईटी-जेईई, नीट एवं फाउण्डेशन के लिए मील का पत्थर बनने व बनाने का विश्वास दिलाया, उन्होनें कहा कि ढूकिया परिवार की शिक्षा के क्षेत्र में जिले में बड़ी पहचान रही है, उसी क्रम में यहां संस्थान आने वाले समय में अपनी गुणवता को साबित करेगा। विशिष्ट अतिथि के.डी. बाबर पूर्व विधायक लक्ष्मणगढ़ ने बताया की न्यू राजस्थान एज्यूकेशन हब ने हमेशा राज्य स्तर पर शिक्षा की अलख जगाकर समाज को नया संदेश दिया है। पूर्व विधायक उदयपुटी शुभकरण चौधरी ने वीपीएल करियर इंस्टीट्यूट को शिक्षा के क्षेत्र में जिला मुख्यालय पर एक बड़ी पहल बताया है, उन्होंने कहा कि झुन्झुनूं के विद्यार्थियों को कोटा व सीकर से बेहतर अध्ययन सुविधा, शिक्षा व संस्कार एक छत के नीचे मिलेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भाम्बू ने वीपीएल करियर इंस्टीट्यूट की वेबसाईट बटन दबाकर लान्च की। संस्था फाउन्डर इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए वी.पी.एल. करियर इंस्टीट्यूट में अनुभवी फैकल्टीज् की टीम द्वारा विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई, नीट एवं फाउण्डेशन की विशेष तैयारी करवाई जायेगी, इसके साथ ही यहां स्मार्ट क्लास, नियमित टेस्ट सीरिज, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाऐं हर वक्त उपलब्ध रहेगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में जिले भर से पधारे संस्था प्रधानाचार्यगण एवं संस्था निदेशकगण का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथियों दयानन्द ढूकिया, रणजीत ढूकिया, लालचन्द ढूकिया, संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया, सुन्दर ढूकिया, इन्दिरा ढूकिया, डॉ. संदीप ढूकिया, सुनिता ढूकिया, सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, सहायक अभियन्ता ज्योति, मधुर ढूकिया, मनवे मांजु, नागरमल तेतरवाल, विश्मभर पूनियां, विमला चौधरी, लिलाधर डूडी, नौरंगलाल चौधरी, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खीचड़, सरोज श्योराण, कमलकान्त शर्मा, गणेश चेत्यन्य महाराज, सोमनाथ महाराज, ओमनाथ महाराज, रामावतार लोयल, प्रहलाद जाखड़, मान महेन्द्र सिंह भाटी, महेश बिशु, पवन धौलपुरियां, मुकेश दूत, दिनेश कुलहरी, अजय रांगेरा, अमित व्यास, मोहनलाल सैनी, कपिलेश शर्मा, जय सिंह माठ, अनिल खीचड़, प्रेम कस्वां, कृष्ण कुमार जानू, नरेन्द्र झाझडि़या, रविन्द्र शेखावत, नरेन्द्र शेखावत, विलास सैनी, सुरेश कुमार, चन्दु शर्मा, महेन्द्र गढवाल, जोधराज जानू, हरलाल मोगा, अयूब खान, राकेश झाझडि़या, सुरेन्द्र शर्मा, शिव करण जानू, प्रवीण कृष्णियां, राजेश कोठारी, पवन केडिया, इकबाल लालपूरियां, नरेन्द्र कुमार जांगिड़, शौकत अली, हरिसिंह कुलहरी, मुस्ताक अली, जगदीश सिंह, धड़सीराम सैनी, सत्यदेव दडि़या, अजय प्रेमी, सुरेश थाकन, प्रदीप ईश्रवाल, कैलाश भालोठिया, अमित इन्दौरिया, सागरमल भूकल, प्रमोद बुड़ानियां, अम्मीलाल मौगा, बनवारी लाल मौगा, ईश्वर लाल जांगिड़, भगवान सिंह पूनियां, कुकड़ शाहब, सुरेश थाकन, महावीर पंधाल, संजय जाखल, जय प्रकाश कुल्हरी, वर्षा सौमरा, धड़सीराम भालोठिया, राधेश्याम सैनी, योगेन्द्र सिंह, राजकमल कटारियां, राकेश सिहाग, मनफूल बाबल, संजय धायल, पंकज गुर्जर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मदन प्रेमी, कमल कुल्हरी, संदीप कुमार, अमित कुमार, जय प्रकाश महला, बीरबल सिंह, मनोज शर्मा, सुरेन्द्र चारण, चिरंजी लाल चौमाल, अरूण कौशिक, भंवर निवार्ण, विजय गोपाल, ताराचन्द गुप्ता, भागीरथमल पूनियां, गुलझारी लाल कालेर, सुनिल चौमाल, विद्याधर डूडी, मूलचन्द्र झाझडि़या, संदीप शर्मा, संजय परिहार, संजीव कुल्हरी, कैप्टन यूनूश खान, सज्जन लाल चुड़ी, पूर्व सरपंच औंकारमल, समाज सेवी मोहन लाल सहित प्रधानाचार्यगण संस्था निदेशक, प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, अभिभावकगण व छात्र-छात्राऐं एवं संस्था स्टाफ सहित स्थानीय नागरिकों उपस्थित रहे। सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अल्ट्रा बिस्ट राजस्थानी लोक कलाकारों की पार्टी एवं अन्तर्राष्ट्रीय हास्य हरिश हिन्दुस्तानी ने अनेक हास्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का मंच संचालन मंगलाराम जांगिड व सुधीर शर्मा ने किया।