जन्मदिन के उपलक्ष में बांटे मास्क व तरबूज

सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)6 मई। कोरोना महामारी के चलते युवा कांग्रेस नेता राजेश गोदारा अगवाना ने अपने छोटे भाई अनीश चौधरी के 21वें जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में करीब 1 हजार मास्क व ढ़ाई क्विंटल तरबूज वितरित किए। इस दौरान राजेश गोदारा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा मास्क लगाना अनिवार्य करने के बाद विचार आया की कुछ लोग मास्क खरीदने में असमर्थ है जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित करने के लिए नायब तहसीलदार सतीश रॉव को 1 हजार मास्क भेंट किए। वहीं गरीब लोगों को ढ़ाई क्विंटल तरबूज वितरित किए।

You might also like