अमायरा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन व प्रिंसिपल समेत शिक्षिका को माना दोषी
डी के सैनी
जयपुर (दैनिक नवयत्न ) । मानसरोवर इलाके में नीरजा मोदी स्कूल में गत 1 नवम्बर 2025 को 9 वर्षीय छात्रा ने स्कूल परिसर में चौथी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने उचित जांच करते हुए चार्जशीट तैयार कर ली । जिसे पुलिस सोमवार को न्यायालय में पेश कर दिया । पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल में स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और शिक्षिका को दोषी माना है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि 9 वर्षीय बच्ची अमायरा के आत्महत्या के मामले मृतका के पिता विजय मीणा ,मुरलीपुरा निवासी की शिकायत पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसकी जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने नीरजा मोदी स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल इंदु दुबे और शिक्षिका पूनिता शर्मा सहित अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया गया है। जांच में सुरक्षा इंतजामों और घटना के बाद उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई, जिसमें कई चूक सामने आईं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 के तहत लापरवाही से मृत्यु कारित करने और धारा 238 के तहत साक्ष्य मिटाने या भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि इन धाराओं को जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर जोड़ा गया है।
राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि अमायरा के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया । जिसके बाद एफएसएल विश्लेषण और स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई। जांच में स्कूल प्रशासन की ओर से सुरक्षा में चूक और बच्ची की मौत के मामले में लापरवाही सामने आई ।