ट्रेन की चपेट में आया 21 वर्षीय युवक
डी के सैनी
जयपुर (दैनिक नवयत्न ) । बिंदायका थाना इलाके में सिरसी रोड पर शनिवार को ट्रेन से कटे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बिंदायका थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार सिरसी रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। जहां मृतक की पहचान बिहार के मेहमना गया निवासी संजय कुमार (21) पुत्र कारू मांझी के रूप में हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।