जेजेटी यूनिवर्सिटी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
निलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न ) । जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़े वाला विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति, प्रगति दिशा, कार्यक्रम के तहत महिलाओं द्वारा 11 मार्च बुधवार को विश्वविद्यालय की महिला स्टाफ एवं बालिकाओं के प्रयासों से व्यंजनों के स्टाल एवं स्वयं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी यह कार्यक्रम आम व्यक्ति के लिए ओपन रहेगा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. अंजना शर्मा, एवं डॉ अनंता सैंडिल्या ने संयुक्त जानकारी में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वयं द्वारा बनाए गए व्यंजन उत्पादों को बढ़ावा देना एवं महिलाओं के स्वयं के आय स्रोत को बढ़ावा देना है इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाएं एवं बालिकाएं भाग लेगी कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प वस्तुएं ,घरेलू खाद्य पदार्थ, हाथ से बनी राखी ज्वेलरी, क्राफ्ट आइटम, कढ़ाई सिलाई से बने कपड़े तथा स्वादिष्ट खाने-पीने की स्टालें लगाई जाएगी। कार्यक्रम जेजेटी की प्रेसिडेंट डॉ.मधु गुप्ता के सानिध्य में होगा यह संपूर्ण कार्यक्रम विश्वविद्यालय की महिला विकास प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, कला संस्थान के तत्वावधान में किया जाएगा। रजिस्ट्रार डॉ.अजीत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई समितियों का गठन भी किया गया है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।