जांगिड़ बने गायक, एलबम में बावलिया बाबा के गीतों को दी आवाज
संजय सोनी
बुगाला (नवयत्न ) । फ़िल्म अभिनेता राज जांगिड़ ने अब गायन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। उन्होंने हाल ही में एक भक्ति एलबम में बुगाला स्थित बावलिया बाबा के गीतों को अपनी आवाज दी है। एलबम के गीतों में बाबा के प्रति आस्था और भक्ति का सुंदर चित्रण किया गया है।फ़िल्म निर्देशक क्षितिज कुमार ने बताया कि
एलबम में शामिल गीतों की रिकॉर्डिंग हाल ही में जयपुर के डायमंड स्टूडियो में पूरी हुई है और जल्द ही इसे दर्शकों व श्रद्धालुओं के बीच जारी किया जाएगा।इसके निर्माता प्रदीप सोनी व रिकॉर्डिस्ट रघुनंदन सोनी हैं।अभिनेता राज जांगिड़ ने बताया कि बावलिया बाबा के प्रति उनकी गहरी आस्था है, इसलिए उन्होंने इस भक्ति एलबम में गीत गाने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों और भक्तों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एलबम के माध्यम से बावलिया बाबा के भक्त दुनिया भर में हैं जिसके चलते बाबा की महिमा दूर-दूर तक पहुंचेगी।हर साल लगने वाले मेले पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। एलबम को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।