राष्ट्र शक्ति शिखर समारोह दिल्ली में झुंझुनूं की नीलम हुई सम्मानित

संजय सोनी

झुंझुनूं (नवयत्न ) । दिल्ली में आयोजित राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मान समारोह में झुंझुनूं जिले की नीलम को शिक्षा, साहित्य एवं समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने पर राष्ट्र शक्ति शिरोमणि 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्पर्क क्रान्ति परिवार के सूत्रधार शिव विनायक शर्मा,मुख्य अतिथि असम के पूर्व राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी विशिष्ट अतिथि डीआईजी विकास कुमार वैध,आईएफएस अधिकारी पद्मजा पांडे पूर्व राजदूत फिजी गणराज्य देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उनके-अपने क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान नीलम को सिंघासन पर बैठाकर ताज पहनाया गया। वही प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह,तिरंगा पट्टी,ब्रासलेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नीलम ने अपने क्षेत्र में समाजहित के कार्य कर लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।इनके सम्मानित होने पर झुंझुनूं जिले में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You might also like