राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे तिवाड़ी

महेंद्र खडोलीया 

श्रीमाधोपुर   (नवयत्न) । इंडिया बुक रिकार्ड धारक एवं रजिस्टर्ड संस्था निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिति भीलवाड़ा द्वारा राज्य स्तरीय संस्कृत वाङ्मय पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में राज्य एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभागीय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तिवाड़ी मऊ को राज्य स्तरीय निम्बार्क वैदिक संस्कृत सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
समिति के प्रदेश संयोजक डॉ.केजी जांगिड़ द्वारा जारी सूचनानुसार तिवाड़ी को आगामी 26 मार्च शनिवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार एवं भामाशाह के रूप में संरक्षण प्रदान करने एवं समिति की गतिविधियों में प्रशंसनीय, अतुलनीय व अनुकरणीय योगदान देने पर राज्यस्तरीय निम्बार्क वैदिक संस्कृत सम्मान से सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। तिवाड़ी के अनुसार यह भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की प्राणवायु संस्कृत के प्रति उनकी निःस्वार्थ सेवा एवं समर्पण का सम्मान है। जो उनके लिए गौरव की बात है।

You might also like