पेयजल व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
महेंद्र खडोलीया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । कस्बे के वार्ड न. 2 ,सीकर बाजार बाईपास चौराहा स्थित जोशी कॉलोनी के वाशिंदों ने कॉलोनी निवासियों की पेयजल की समस्या के समाधान हेतु नगरीय विकास स्वायत्त शासन मंत्री के नाम का ज्ञापन उनके सुपुत्र अजय सिंह खर्रा को सौंपा । रामजीलाल शर्मा तथा रामबाबू डीडवानिया के नेतृत्व में सौपे गये ज्ञापन में पेयजल की समस्या से निजात पाने के लिए कॉलोनी में एक स्थाई बोरिंग पाइप लाइन कनेक्शन के साथ बनाने की मांग की गई । इसके साथ ही सीकर बाजार बाईपास से छालिया वाली जोहड़ी (चोटियों वाली ढाणी तक )तक जर्जर सड़क को पुनः नयी बनाने का ज्ञापन सौंपा गया , वर्तमान में यह सड़क पूर्णतः जर्जर अवस्था में हो चुकी है ,जिससे आते जाते राहगीरो को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है । इन दोनों ही मांगो के लिए यूडीएच मंत्री सुपुत्र अजय खर्रा ने सड़क तथा बोरिंग के लिए जल्द ही बनवाने का आश्वासन दिया ।इस अवसर पर मुन्ना लाल मीणा, साहिल मीणा , हर्षवर्धन, रामजीलाल शर्मा ,रामबाबू डीडवानिया ,राधेश्याम वर्मा, भगवानसहाय वर्मा ,सुभाष मीणा , नेकीराम घोसल्या आदि मौजूद रहे ।