स्वर्णिम ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

 

श्रवण सारस्वत

रींगस (नवयत्न ) । सीसीए शिक्षण संस्थान समूह द्वारा संचालित स्वर्णिम करियर इंस्टीट्यूट रींगस द्वारा आयोजित एस सेट प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण समारोह मान्यवर पेलेस में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती व संस्थापिका सचिव स्व. श्रीमती रीता चंद्र सक्सेना की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में कक्षा 10, कक्षा 12 नीट,जेईई व जेट एग्रीकल्चर के चार ग्रुप बनाये गये।
प्रत्येक ग्रुप के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल,51000 रुपये , टेबलेट, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को सिल्वर मेडल, स्मार्ट वॉच, 31000 रूपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ब्रोंज मेडल, स्मार्ट वॉच,21000 रूपये, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले को ब्रोंज मेडल, स्मार्ट वॉच,11000 रूपये व पंचम स्थान प्राप्त करने वाले को ब्रोंज मेडल, स्मार्ट वॉच व 5100 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये गये। छठवें स्थान से पचास स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच,5100 रूपये की छात्रवृत्ति व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
51वें स्थान से ऊपर के विद्यार्थियों को 5100 रुपए की छात्रवृत्ति व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
संस्थान निदेशक डॉ अजय सक्सेना,सह निदेशक कविता सक्सेना, डॉ भंवर सिंह ताखर, रोटरी अध्यक्ष अर्जुन सिंह लांबा ने विधार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
संस्थान द्वारा कुल 51 लाख रुपए तक के नगद पुरस्कार व छात्रवृत्तियां प्रदान की गई।
छात्रवृत्ति व नगद पुरस्कार के लिए आयोजित इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
परीक्षा नियंत्रक फिजिक्स हेड प्रदीप सैनी,मैथ हेड महेंद्र सामोता एवं कोऑर्डिनेटर रघुवीर सिंह तंवर/महेंद्र सिंह महला ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 10 व 12 में अध्यनरत विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का प्रथम चरण 18 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया था।
प्रथम चरण की परीक्षा में 1077 विद्यार्थियों ने भाग लिया था तथा द्वितीय चरण में 1286 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के सफल आयोजन में स्वर्णिम करियर इंस्टिट्यूट के कृष्ण कुमार छीपा,झाबर निठारवाल ,मुकेश देवंदा,मुकेश मील, रमेश हरितवाल, अर्जुन राजोरिया,दिनेश सैनी, विक्रम यादव, पिंटू कुमावत, माधव सिंह , पंकज बागड़िया, भागचंद कुमावत,केदार बुला,विजय गोपाल शर्मा, कमलेश धायल,अशोक कुमावत, अंकित चौधरी, नरेंद्र ऐचरा,सुशील कुमार, रविन्द्र,शीलू पारीक, मनोज कुमावत, देवेंद्र सिंह रत्नू ,अशोक मोगा सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए यह सफल आयोजन करवाया।

You might also like