हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हुई बैठक
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न ) । शहर के रेलवे स्टेशन स्थित इच्छापुरण बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। जिसमें एक अप्रैल को बालाजी का जन्मोत्सव मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। राजू सैन ने बताया कि 31 मार्च को रामायण पाठ शुरू होंगे, एक अप्रैल हनुमानजी महाराज का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। रामायण समापन पर हवन व आरती के बाद भोग लगाकर भंडारा होगा। इस मौके पर मुकेश कुमावत, नवल किशोर फूलका, महेश स्वामी, विजेंद्र जांगिड़, मुकेश सोनी, चिरंजीलाल ठठेरा, हेमंत सोनी, पवन शर्मा, रामनिवास कुमावत, भवानी सैनी, छगन सैनी समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।