पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन
कृष्ण कुमार गाँधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 शहर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को समाजसेवी एवं लोकतंत्र सेनानी सज्जन अग्रवाल की अध्यक्षता में श्याम दरबार गेस्ट हाउस में उघाटन सत्र शुरु हुआ। वर्ग के मुख्य वक्ता मुरली मनोहर शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया पिलानी, वर्ग प्रभारी विकास शर्मा, वर्ग सह संयोजक राकेश नांदवाला, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, शहर मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, महामंत्री संतोष कुमावत, मनोज शर्मा, राजेंद्र सौंकरिया, संदीप शर्मा, अशोक शर्मा, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, रामस्वरूप जांगिड़, मंडल उपाध्यक्ष कविता सैनी, वीरेंद्र यादव, धर्मवीर चंदेलिया, सज्जन जांगिड़, राजपाल काजला, सत्यवीर धींवा, देवेंद्र सैनी, राजेंद्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वर्ग में पार्टी की रीति नीतियों को समझा व योजनाओं के बारे मे जानकारी जुटाई।