नशा मुक्त जनजागरूकता साइकिल यात्रा ने युवाओं को नशे के खिलाफ संकल्प दिलवाया

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। नवसंवत्सर विक्रम संवत 2083 के अंतर्गत साप्ताहिक कार्यक्रम में संत श्री नारायण दास यूथ मंडल (स्टेट अवॉर्डी) एवं एक दिन गांव के लिए अभियान अजीतगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय नशा मुक्त जनजागरूकता साइकिल यात्रा को होटल नारायण पेलेस से शुरू होकर थाने के पास गीतांजलि हॉस्पिटल में सम्पन्न हुई। यहां पुलिस अधिकारियों व चिकित्सकों ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में युवाओं को जानकारी दी। जानकारी मुताबिक भारतीय नववर्ष सप्ताह में 19 से 21 तीन दिवसीय नशा मुक्त जनजागरूकता साइकिल यात्रा को सुबह 5.30 बजे शाहपुरा रोड स्थित होटल नारायण पैलेस से यात्रा शुरू हुई, जो शहर के जनता कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, गुरुकुल कॉलोनी, बसंत विहार में लोगों को नशे के प्रति संकल्प दिलवाया तथा नशा मुक्त अजीतगढ़ का संदेश पत्र वितरित किए। यात्रा का समापन थाने के पास गीतांजलि हॉस्पिटल पर किया गया। इस मौके पर पुलिस एएसआई नेकीराम ने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए, युवा पीढ़ी को नशा मुक्त रहने का संकल्प लेकर अपने आसपास नशे की संदिग्ध गतिविधि व संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दे।

डॉ.मंगल यादव ने कहा कि नशा एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर रहा है। वर्तमान समय में सर्वाधिक नशा युवा पीढ़ी में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राष्ट्र की पीढ़ी खराब हो रही है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूरी बनाए रखनें का सन्देश दिया। एएसआई नेकीराम, डॉ.मंगल यादव ने नशा मुक्त जनजागरूकता साइकिल यात्रा की सराहना की तथा युवाओं को इस यात्रा के सन्देश को जीवन में उतारने की बात कही। समाजसेवी श्याम यादव ने युवाओं को गाय का दूध पिलाकर नवसंवत्सर विक्रम संवत 2083 की खुशी मनाई तथा नववर्ष को नशे से मुक्त करने व देशी गौवंश के संरक्षण का सन्देश दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विकास परिषद प्रवक्ता एडवोकेट विक्रम सिंह बांकावत, समाजसेवी श्याम यादव, नरेंद्र मिश्रा, एकेडमी कोच अनुराग मंगावा, परिषद पूर्व अध्यक्ष जीएल टेलर, बजरंग दल संयोजक कृष्ण योगी, अनिल मिश्रा, कमल फलोड, श्याम सुंदर सेन, पवन कुमावत, पूरण प्रजापत, अक्षय कुमावत, गौरव गुप्ता, संदीप टेलर समेत अनेक युवा मौजूद थे। रविवार को सुबह 5.30 बजे कौशल्यादास मंदिर से रवाना होकर, पारीक मोहल्ला, जगदीश गार्डन के सामने से दिखनी बाजार से सोती मोहल्ला से होकर श्याम मंदिर के सामने से जाकर जोशी ऑयल मिल के पास से गायत्री मंदिर पर समापन होगी।

You might also like