भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने जन्मदिवस पर गौ वंश को लगाया भोग
जय जांगिड़
झुंझुनूं (नवयत्न)। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष एव निवर्तमान जिलाप्रमुख श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने अपना जन्मदिवस भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय संस्कृति के अनुरूप गौवंश की सेवा के साथ मनाया। भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में गौवंश को सवामणी का भोग लगाकर जिलाध्यक्ष हर्षिनी अतुल कुमार को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुलहरी का भव्य स्वागत अभिनंदन भी किया। महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर , माला व चुनरी ओढ़ाकर कर और मंगल गीत गाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत कर बधाई दी जबकि मण्डल पदाधिकारियों ने दुपट्टा पहनाकर पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न माँ राणीशक्ति दादी का चित्र भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने इस दौरान नन्दियों को हरी सब्जी और डालिये की सवामणी का भोग लगाकर गौवंश की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कुलहरी ने कहा कि गौ वंश की सेवा से समाज में समृद्धि एव सात्विकता का विकास होता है। भारतीय संस्कृति में गौ सेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपने जन्मदिवस पर पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर भारतीय परंपरा के अनुसार गौ सेवा, ईश्वर पूजन एव सेवा संस्कृति के अनुरूप अपना जन्मदिवस मना रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा बगड़, जिला कोषाध्यक्ष नवल खंडेलिया, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, ममता शर्मा, सपना रणासरिया, चंदा शर्मा, विनोद राठौड़, अनीता सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, नगर महामंत्री विजेंद्र हतवाल, ताराचंद सैनी, जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी, दयाराम सैनी, महेन्द्र सोनी मणिविहार, पार्षद नरेन्द्र शर्मा, उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया, अनिल जोशी, रमेश चौमाल, कमल केजड़ीवाल, दिलीप हंससरिया, नंदलाल मोदी, पुरुषोत्तम राणासरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।