गोमती कॉलेज में चयनित IAS डॉ. मनोज का सम्मान करने पहुंचे जिला कलेक्टर

सुमेर सैनी 
बड़ागांव (नवयत्न)। स्थानीय बड़ागांव बस स्टैंड स्थित गोमती देवी शिक्षण संस्थान में बड़ागांव के चयनित कलेक्टर डॉ. मनोज का कॉलेज प्रबंधन एवं झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग द्वारा साफा व माला पहन कर स्वागत किया एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

कॉलेज निदेशक डॉ.सी.एल. शर्मा ने झुंझुनूं जिला कलेक्टर माननीय डॉ. अरुण गर्ग तथा नव चयनित डॉ. मनोज को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. मनोज के बड़े भाई त्रिपुरा कलेक्टर डॉ दीपक एवं समस्त परिजन आशीर्वाद देने के लिए एकत्रित हुए।

इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निधि शेखावत, बी.एड.कॉलेज प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ.सुशीला कुमारी, हेमंत शर्मा, सूबेदार आजाद सिंह, सीताराम झाझडिया, नवीन कुमार, राकेश शर्मा, राकेश गुर्जर, उमा बाई, कीर्ति शर्मा, पिंकी जांगिड़, सुमन कुमारी, नरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, रविंद्र शर्मा, रविंद्र झाझड़ियां, प्रियंका तानेनिया, अक्षय कुमार शर्मा, कार्यालय अधीक्षक पवन कुमार जांगिड़, विकास सैनी, अशोक कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित मौजूद थे।

You might also like