7 जनों के लिए सैंपल
सभी को किया होमाइसोलेट
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)7 मई। शहर में बाहर से आने वाले लोगो का सिलसिला अभी भी थम नहीं रहा है। इनकी स्केनिंग एवं जांच भी मेडिकल विभाग द्वारा अनवरत जारी है। गुरूवार को चिकित्सालय परिसर के ट्रोमा सेंटर में बनाये गए कोविड-19 वार्ड में लैब टेक्नीशियन मदन गोपाल भार्गव ने जयपुर, हैदराबाद, तेलंगाना एवं गुजरात से आये 7 जनों की जांच कर सैंपल लिए। लैब टेक्नीशियन मदन गोपाल ने बताया की अलग-अलग स्टेट से आये लोगो में गुरूवार दोपहर तक 2531 की स्क्रीनिंग की गई है तथा अब तक कुल 62 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 6 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, सभी 6 पॉजिटिव सरदारशहर के रहने वाले थे। गुरूवार को बाहर से आये 7 जनों के सैंपल लेकर जांच के लिए चूरू भेज दिए गये है। जिनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक आयेगी। भार्गव ने बताया जिन लोगो के सैंपल लिए गए हैं, उन्हें जांच रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेट किया गया है।