महिला की पुलिस थाने में शिकायत

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न ) । स्थानीय पुलिस थाने में बीदासर निवासी एक महिला और उसके पुत्र की शिकायत की गई है।
थानाधिकारी शिंभू दयाल मीणा ने बताया कि पुरानी ऊन मील के पास स्थित मकान में घुसकर गंदी गाली गलौच करने और घर के सीढ़ियों पर लगे कांच के टॉवर पर पत्थर फेंककर शीशे तोड़ने की शिकायत प्राप्त हुई हुआ। शिकायत में बताया गया कि परवीना बानो पत्नी मोहम्मद नदीम भुट्टा निवासी दो मस्जिद के पास बीदासर अपने भाई इलियास पुत्र मोहम्मद इशाक के घर पीहर लाडनूं आई हुई थी। जो झगड़ालू प्रवृति की महिला है। मोहल्ले में बच्चों की मामूली कहासुनी होने पर अपने पुत्र नूरान के साथ पड़ोसियों के घर में घुसकर गंदी गालियां निकाली और घर की सीढ़ियों पर बने कांच के टॉवर पर लगे शीशे पर पत्थर फेंककर शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद घर में चारों तरफ पत्थर और कांच के टुकड़े बिखर गए। इस मामले में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

You might also like