गैस वितरण में दोहरी वसूली का खेल, प्रशासन के दावों की खुली पोल

इशाक भाटी

झुंझुनू (नवयत्न)। में गैस आपूर्ति को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन भले ही सिलेंडर की कोई कमी नहीं होने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान करने के बावजूद उनसे डिलिवरी के समय अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अब पासबुक के नाम पर अवैध वसूली का मामला भी सामने आ रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थिति यहीं तक सीमित नहीं है—लंबी कतारों में खड़े होने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। कई जगहों पर डिलिवरी बॉय द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन हर चीज सामान्य बता रहा है, तो आखिर यह अव्यवस्था और वसूली किसके संरक्षण में चल रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारी इन शिकायतों की जांच करेंगे या फिर उपभोक्ताओं को यूं ही परेशान होना पड़ेगा?

अब जरूरत है कि प्रशासन दावों से आगे बढ़कर जमीनी हकीकत को स्वीकार करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि आम उपभोक्ता को राहत मिल सके।

You might also like