डॉ अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी शाखा तारानगर की बैठक रविवार को अम्बेडकर भवन में हुई
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । डॉ अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी शाखा तारानगर की बैठक रविवार को अम्बेडकर भवन में हुई। बैठक में शाखा के जिला अध्यक्ष श्रवण चिरानीया, मोहनलाल अर्जुन व जिला कोषाध्यक्ष रामावतार पिपरालिया के नेतृत्व में तारानगर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में नंदलाल सबलानिया को अध्यक्ष, ओम प्रकाश कड़ैला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेवंतराम सान्डेला, विजय शंकर जिंदल, राजेंद्र डगला, गोविंद राम, भूपसिंह छापवाल उपाध्यक्ष, सुरेश जोईया सचिव, मुंशीलाल मेहरा, ग्यारसीलाल, विनोद मेहरा, हरपाल सिंह, बलवंत सिंहमार, लिखमाराम नायक संयुक्त सचिव, ओम प्रकाश लुगरिया, एड सतीश कुमार सांसी, ओमप्रकाश ग़िवारिया, भंवरलाल भामरा, भानीराम मेघवाल, मास्टर प्रताप मेघवाल संगठन सचिव, प्रताप कालिया कोषाध्यक्ष एवं जेठाराम पटीर, ओम प्रकाश कलिया, महेंद्र महीच, सुनील खींची, लक्ष्मी नारायण फांडन, राजेंद्र जोईया, जुगलाल बरवड़, बनवारीलाल मेहरा, कुणण राम बामणिया, पवन, कन्हैयालाल चायल, हेतराम चनान्नीया, काशीराम फांडन को विशेष सदस्य मनोनीत किया गया।