महावीर जयंती पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित

बिजेंद्र लामोरिया

चिड़ावा (नवयत्न ) । महावीर जयंती के पावन अवसर पर चिड़ावा में एक भव्य वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा (वरिष्ठ सर्जन) एवं हिमांशु सिंह (जनसंपर्क अधिकारी) ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सोना चेतीवाल, विजेंद्र भाटिया (पिरामल फाउंडेशन), जिया, पूनम सैनी, प्रियंका शर्मा, निर्मल शर्मा (चिड़ावा), माया भांभू, कैलाश, मीनाक्षी सैनी (आरो फाउंडेशन), नेहा सैनी, कुसुम शर्मा, भूमि गुप्ता, आदिति मीणा, अनीता देवी तथा नीलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी में बढ़ती उत्तेजना चिंताजनक है, ऐसे में भगवान महावीर के अहिंसा, संयम और क्षमा के विचारों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रकृति के अनुरूप जीवन जीना चाहिए तथा सच्चे साहस में क्षमा का विशेष स्थान है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज के लिए योगदान देना चाहिए, चाहे वह समय के रूप में हो या श्रम के रूप में। साथ ही बढ़ते हिंसक वातावरण पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से अहिंसा, संयम और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजस्थान यूथ आइकॉन पूजा शर्मा एवं गर्ल्स पावर की संस्थापक द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

You might also like