प्रशासन एवं आमजन के सहयोग से ही ग्रीन जोन में आया चूरू जिला
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)7 मई। जयपुर रेंज के डीआईजी जयनारायण शेर (सीआईडी) ने गुरूवार को कस्बे के बाजारों तथा एनएच 11 पर स्थित बीकानेर-चूरू बॉर्डर चैक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस मौके पर शेर ने एसएचओं सुरेन्द्र राणा से लोकडाउन के तहत की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोकडाउन प्रोटोकॉल कि की जा रही पालना पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग, सफाई सेवकों के प्रयासों एवं आमजन से मिले सहयोग से चूरू जिला ग्रीन जोन में आया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखे तथा प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की पालना करें। शेर ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था व सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संस्थाओं की ओर से जरूरतमंदों को दिए जा रहे सहयोग की सराहना भी की ।