बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर युवाओं ने की साफ -सफाई

चूरू,(पीयूष शर्मा)7 मई। निकटवर्ती गांव झारिया में गांव की श्मसान भूमि में गांव के युवाओं द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्मसान भूमि में साफ सफाई की गई। गांव के युवा एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया (जिलाध्यक्ष डीएएसएफआई चूरू) ने बताया कि गांव के युवाओं द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर स्वच्छता अभियान की मुहिम चलाकर सोशियल डिस्टेंशिग की पालना करते हुये श्मसान भूमि की सफाई की तथा भूमि में लगे सभी पौधों का सुधार कर पानी डाला गया तथा बताया कि यह मुहीम आगे भी जारी रखी जायेगी। लोकडाउन की पालना व सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुये युवाओं ने काम किया। एडवोकेट सुनील मेघवाल लोकडाउन के दौरान लगातार सामाजिक कार्य कर रहे है इससे पहले पशुओं के लिये चारा डलवाना, गांव में मास्क वितरण का कार्य भी कर चुके है। एडवोकेट सुनील मेघवाल ने बताया कि गांव के राजू राम कड़ायला, सुनील मेघवाल, राकेश बौद्ध, दौलत मेघवाल, संदीप, अनिल, महेन्द्र, विजयपाल, अमरचन्द, राजेन्द्र, दलीप, विकास, कुलदीप, भींवाराम, मुकेश, पालाराम समेत अनेक युवा शामिल थे।

You might also like