रक्तदान शिविर में हुआ 111 यूनिट का रक्तदान

सीकर,(जी एल सैनी)7 मई। शहीद गोपाल फोगावट स्मृति संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 111 यूनिट रक्तदान हुआ। कोरोना महामारी के चलते रक्त की लगातार कमी चली आ रही थी जिसे पूरा करने हेतु संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बीड़ा उठाया और मुंशीराम मित्तल ब्लड बैंक के लिए यह शिविर रखा गया। शिविर का आयोजन पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में हुआ। शिविर में हरिराम रणवाँ, जोगेन्द्र सुण्डा, कैमिस्ट एसोसिएशन के सचिव मनीष डीडवानिया, रिछपाल फोगावट, बनवारी ख्यालिया, स्वदेश, नंदकिशोर पारीक, विनोद शाहपुरा, रामचंद्र भूखर, शिशपाल, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

शहीद गोपाल फोगावट स्मृति संस्थान द्वारा इसी माह एक रक्तदान शिविर का आयोजन दांतारामगढ़ में भी आयोजित किया गया था। संस्थान के अध्यक्ष डा. रविंद्र धाभाई के अनुसार कोरोना महामारी के चलते सीकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 1200 राशन पैकेट भी बंटवाये गये जिसमें एक परिवार का 15 दिन का राशन शामिल है। इसके अतिरिक्त शिश्यु राणोली व गोवर्धनपुरा, नीमकाथाना में भी दो सौ राशन पैकेट बंटवाये गये।

You might also like