फुले-अंबेडकर वाहन रैली को लेकर उत्साह

प्रशांत कुमावत
सिंघाना (नवयत्न)। सैनी समाज की महिला जिला अध्यक्ष बबली सैनी ने नगर पालिका सिंघाना में प्रधान सरला सैनी के नेतृत्व में बागड़ी बजाज मोटर्स पर कार्यक्रम किया। जिसमें 11 अप्रैल को फुले-अंबेडकर विशाल वाहन रैली और पुष्पांजलि सभा कार्यक्रम झुंझुनू को लेकर महिलाओं को आमंत्रित किया। जिसमें माली समाज और अन्य समाज की महिलाओं ने बहुत उत्साह दिखाया और रैली में आने के लिए समर्थन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंघाना प्रधान सरला सैनी ने की। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपना योगदान दिया। जिसमें सुल्ताना पूर्व सरपंच रेखा सैनी, विजय लक्ष्मी, मनीषा, आशा यादव, मधु, कौशल्या, सुनीता, पूनम, कमलेश, माया, निर्मला, पताशी देवी, संतरा, सुगनी देवी, कमला, विमला, लक्ष्मी, धापा देवी, गुड़ो देवी, लाडो देवी और अन्य महिलाएँ मौजूद रही हैं।

You might also like