फिजियोथैरेपी चिकित्सा शिविर आयोजित
निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न )। स्थानीय दुलिया बास स्थित परशुराम भवन में दुलिया बास सेवा समिति द्वारा निःशुल्क फिजियोथैरेपी चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें डॉ ज्योति एवं डॉ अंकित सांखला ने सेवाएं दीं। चिकित्सकों व उनकी टीम के सदस्यों यामिनी, पूनम रुचिका, जय श्री द्वारा लगभग 46 लोगों का उपचार किया गया। निवर्ततान पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि शिविर में सक्षम तूनवाल, हरि चोटिया, परम प्रसाद, पंकज घासोलिया, लक्ष्मीनारायण, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, महावीर, पुनीत, पवन आदि ने सहयोग किया।