ग्रीष्मकालीन अवकाश एवं संस्थाप्रधान अवकाश में कटौती का आदेश वापिस लेने की मांग
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न )। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीबीईओ तारानगर के माध्यम से अतिरिक्त शिक्षा सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर ग्रीष्मकालीन अवकाश एवं संस्था प्रधान के विवेकाधीन एक दिन के अवकाश में कटौती का आदेश वापिस लेने की मांग की है। राजस्थान की विषम भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देकर ज्ञापन में मांग की गई कि मई-जून की भीषण गर्मी में जहां तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता है , इस अवस्था में पूर्ण पेयजल सप्लाई और समुचित ठंडक बैठक का अभाव रहता है जिससे विद्यार्थियों बीके स्वास्थ्य पर घातक प्रभाव पड़ता है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल में उपशाखा अध्यक्ष लूणा राम खरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष इंद्राज स्वामी, उपशाखा मंत्री विजय सिंह जाखड़, संयुक्त मंत्री मदन सहारण, विनोद कस्वां, गोपीचंद कस्वां, अविनाश गोदारा, चन्द्रशेखर कस्वां, जयसिंह, विनोद कुमार, राकेश खीचड़,राजेन्द्र धेतरवाल, मंगलचंद महला, समुन्द्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामनिवास धेतरवाल आरपी से वार्ता कर सीबीईओ कार्यलय स्तर पर एसीपी आदि बकाया प्रकरणों के निस्तारण की मांग की गई।